ये 5 ट्रेंडिंग फैशन कहीं बिगाड़ न दें आपकी सेहत, महिलाएं रहें सावधान

0
आज के आधुनिक दौर में फैशन लोगों पर इतना हावी हो चुका है। शायद ही इस बात अंदाजा किसी हो पाता है, कि फैशन के चलते आप कितनी बीमारियों को न्योता दे रहे हैं। हर दिन फैशनेबल बने रहने की कोशिश स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है। 21 वीं शताब्दी के फैशन में कई ऐसी चीजें हैं जो आपके स्वास्थ्य पर असर डालती हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि आपको किन—किन फैशनेबल ट्रेंडी चीजों से सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

टाइट जींस 


टाइट जींस आज सबसे ज्यदा ट्रेंड में है। टाइट जींस लोगों के आम कपड़े और पहनावे में शामिल है। आजकल 100 में से 70 प्रतिशत लड़कियां टाइट जींस पहनना पसंद करती हैं। जिसके लिए कई लडकियां व महिलाएं अपने फिगर को बनाए रखने की कोशिश भी करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टाइट जींस शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बाधित करती है, जो वैरिकाज नसों और सेल्युलाईट की ओर जाता है। 

पुश—अप ब्रा 

आजकल के फैशनेबल चीजों में से एक पुश—अप ब्रा भी है। फिट एण्ड सेक्सी दिखने के लिए कई महिलाएं पुश—अप ब्रा का इस्तेमाल करती हैं, जबकि यह स्वास्थ्य के लिए नुकसादायक है। पुश—अप ब्रा से भले ही ब्रेस्ट सही आकार व ऊँचाई पर हों, लेकिन ब्रेस्ट पर बुरा असर डालती है। पुश—अप ब्रा आपकी रक्त वाहिकाओं को अवरूद्ध कर देती है और ब्रेस्ट पर इसके निरंतर दबाव से कैंसर का खतरा भी हो सकती है। 

हाई हील 


महिलाओं को हाई हील पहनना बेहद पसंद होता है। कुछ महिलाएं अपने छोटे कद—काठी की वजह से ऊँची एड़ी के जूते या हाई हील सेंडल रोजाना पहनना पसंद करती हैं। इससे आपकस कद सही व आप फैशनेबल दिखते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नही कि आ रोजान इस्तेमाल में हाई हील का पहनें। इस फैशनेबल आइटम से पैरों में दर्द पीठ में दर्द और सूजन होती है। इसके अलावा, ऊँची एड़ी के जूते या हाई हील पहनने से अक्सर हर्निया और रीढ़ की समस्या हो सकती है।  

अंडरगारमेंट़स का गलत चुनाव 

यह रि महिला के कपड़ों का आवश्यक हिस्सा है। इसके बिना जीना असहजता से भरा लगता है।  लेकिन दुर्भाग्यवश, आपके अंडरगारमेंट़स भी आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं। सिंथैटिक अंडवियर नमी उत्पन्न करती है और ग्रीन हाउस प्रभाव पैदा करती है। इससे विभिन्न वेजाइना यानि योनि संक्रमण की समसयाएं उत्पन्न होती हैं। इसके अलावा यह ब्लड सर्कुलेशन पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती है, जो वैरिकाज नसों और सेल्युलाईट का कारण बन सकती है। वैजाइना को स्‍वस्‍थ रखने के लिए अंडरगारमेंट़स का चुनाव सही ढ़ग से करें। 

हैंडबैग 

एक बड़े हैंडबैग को लम्बे समय तक एक ही बाजू पर लटकाए रखना भी आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महिलाओं में हैंडबैग को कैरी करना आम बात है। वह उसमें अपने मेकअप का सामान यानि मेकअप किट और लैपटाफप भी रखत हैं। हैंडबैग है तो सुविधाजनक, लेकिन इस तरह से इसका इस्तेमाल हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। लगातार एक कंधे पर बैग या हैंडबैग रखने से, कंधे और रीढ़ पर खिंचाव आता है। जिससे स्कोलियोसिस और ओस्टियोचोन्ड्रोसिस हो सकता है, साथ ही मांसपेशियों में ऐंठन, रक्त वाहिकाओं का अवरूद्ध और नसों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।  

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !