अंजीर के 5 फायदे आपको भी जानना चाहिए (Anjeer for Weight Loss)

0

चूंकि अंजीर में भारी मात्रा में आहार फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। यह रोजाना अनाप-शनाप फूड के जरिए कैलोरी के सेवन पर नजर रखने में भी मदद करता है। फाइबर की उपस्थिति के साथ यह आंत्र प्रणाली को मदद करता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करता है। 

अंजीर के 5 फायदे


 अंजीर के 5 फायदे

1. अंजीर मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त बनाने में भी कारगर होता है। इसमें मौजूद  मिनरल्स, विटामिन ए, विटामिन बी चयापचय या मेटाबॉलिज्म से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। 


2. अंजीर में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को जल्दी भर देता है। और लंबे समय तक भूख लगने से भी रोकता है। फाइबर कम कैलोरी लेने में भी आपकी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं अंजीर में मौजूद फाइबर मल त्याग को आसान बनाता है और बॉडी को डिटॉक्स करता है।


3. अंजीर में फिकिन नामक एक पाचक एंजाइम होता है, जो भोजन को जल्दी से पचाने के लिए पाचन तंत्र द्वारा स्त्रावित एंजाइमों के साथ मिलकर काम करता है। स्वस्थ पाचन तंत्र वजन घटाने, पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है। 


4. अंजीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, यह एक्सरसाइज के दौरान कैलोरी बर्न करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा ओमेगा 3 हृदय स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने में मदद करता है।


5. वेट लॉस डाइट में शुगर न खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन नैचुरल मीठा खाया जा सकता है। ऐसे में अंजीर खाना फायदेमंद हो सकता है। आप किसी भी डिश, भोजन में शुगर के बजाय अंजीर शामिल कर सकते हैं।
 

अंजीर कैसे खाएं?

अगर आप वेट लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो इसमें अंजीर शामिल कर सकते हैं। अंजीर में फाइबर होता है, जो वजन घटाने में कारगर होता है। वजन घटाने के लिए आप सूखा या ताजा अंजीर खा सकते हैं। इसके लिए आप रात में 2 अंजीर को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी और वजन कंट्रोल में रहेगा। अंजीर में नैचुरल शुगर होता है, ऐसे में रिफाइंड शुगर के बजाय आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। केक और पुडिंग आदि में चीनी की जगह अंजीर डाला जा सकता है।

Disclaimer- इस आलेख में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !